मां पर दोहे,,,,,
बृंदावन राय सरल सागर एमपी मोबाइल नंबर 786 92 18 525
मां चंदा की चांदनी, मां सूरज की धूप।।
वक्त पड़े ज्वालामुखी ,वक्त पड़े जल रूप।।
सरिता मां की नम्रता, इसमें इतना प्यार,।।
जीवन भर टूटे नहीं ,जिसकी अविरल धार।।
मां शाला मां है गुरु, मां जीवन आधार।।
पौधा मां केप्यार से, वृक्ष बने
छतनार।।
मां मीरा की पीर है ,मां कबीर का सत्य।।
मां अमीर की प्रार्थना, तुलसी का साहित्य।।
मां में गीता सार है ,मां है वेद पुरान।।
मां है पावन बाई बिल ,मां में हर
ईमान।।
मां में तीरथ धाम सब, मां अटूट विश्वास।।
मां के चरणों में हुआ ,जन्नत का एहसास।।
बृंदावन राय सरल सागर एमपी मोबाइल नंबर 786 92 18 525 वरिष्ठ कवि एवं शायर सागर मध्य प्रदेश।।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें